“हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की दो बूंद”: विवेकानंद वार्ड में पार्षद अर्चना सत्तू देवांगन ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, अभिभावकों से की जागरूकता की अपील”

Jagdish Dewangan
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली, 28 जून— देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से 28 से 30 जून तक चलाए जा रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नगर पालिका क्षेत्र के विवेकानंद वार्ड में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन ने बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की तथा अभिभावकों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की।


पार्षद श्रीमती देवांगन ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय-समय पर बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाना है। उन्होंने कहा कि भारत ने पोलियो उन्मूलन में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है, लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से कहा कि वे घर-घर जाकर ऐसे बच्चों की पहचान करें, जो किसी कारणवश पोलियो बूथ तक नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वार्ड का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए विशेष निगरानी रखते हुए सभी पात्र बच्चों तक दवा पहुंचाई जाए।


कार्यक्रम के दौरान पार्षद ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि पोलियो की दो बूंद बच्चों को आजीवन अपंगता से बचाने का सबसे सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि कई बार माता-पिता यह सोचकर बच्चों को दवा नहीं पिलाते कि पहले भी खुराक मिल चुकी है, जबकि प्रत्येक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में बच्चों को दवा पिलाना आवश्यक होता है।


उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर लेकर जाएं और पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। यदि किसी कारण से बच्चा बूथ तक नहीं पहुंच पाता है, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर भी दवा पिलाई जाएगी, इसलिए सहयोग करें। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक पोलियो रोधी दवा पहुंचाना है, ताकि भविष्य में पोलियो जैसी बीमारी का खतरा पूरी तरह समाप्त रहे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। वार्डवासियों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया तथा स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना की। अभियान के दौरान बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन ने अंत में कहा कि स्वस्थ, सुरक्षित और पोलियो मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास रहने वाले परिवारों को भी इस अभियान की जानकारी दें और सुनिश्चित करें कि 0 से 5 वर्ष आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद से वंचित न रहे।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन