वन मंडल करतला वन परिक्षेत्र साल लकड़ी जब्त

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वन मंडल करतला वन परिक्षेत्र के निकट साल लकड़ी जब्त

(सवितर्क न्यूज, मनोज देवांगन )

तस्करों ने काटा जंगल जब्त हुई साल लकड़ी

कोरबा। कोरबा वन मंडल के करतला वन परिक्षेत्र के ग्राम गीतकुंआरी गोठन निर्माण के निकट से 20 लाख कीमत की 50 नग साल लकड़ी जब्त की गई है।

भैसमा के नायब तहसीलदार और वन रक्षक के संयुक्त सहयोग से हुई कार्रवाई में लकड़ी को सील कर पंचनामा तैयार किया गया है।

मामले की जानकारी देते हए नायब तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया ने बताया कि करतला वन परिक्षेत्र के गीतकंआरी में साल लकड़ी की अवैध कटाई की जानकारी ग्रामीणों से मिली थी।

मौके पर मुआयना किए जाने पर सही पाया गया। गौठान के निकट लकड़ी की कटाई कर छोड़ा गया था।

ग्रामीणों से जानकारी लेकर पंचनामा तैयार किया गया है।

अनुसार लकड़ी की कटाई गांव के ही धरम सिंह, बालम सिंह, राम लाल और प्यारे लाल शामिल थे।

लकडिय़ों नीले रंग के ट्रेक्टर से परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान वन परिक्षेत्र के वन रक्षक और पटवारी भी उपस्थित थे।

अधिकारी ने बताया कि काटी गई लकडिय़ों का सार अभी पूर्ण वृक्ष में तब्दील नहीं हुआ था। पेड़ों की कटाई में सरपंच के परिवार की सक्रियता भी ग्रामीणों ने जताई है।

Share This Article