पत्नी की बीमारी से मौत बताकर अंतिम संस्कार करने वाला था पति,

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्नी की बीमारी से मौत बताकर अंतिम संस्कार करने वाला था पति, तभी हुआ चौंकाने वाला खुलासा,

जांजगीर। पत्नी की मौत के बाद पति बीमारी से मरने का हवाला देते हुए अंतिस संस्कार करने वाला था.

मायके वालों ने हत्या की आशंका होने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई.

अब जांजगीर जिले के बमनहिडीह पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक महिला के भतीजे प्रकाश जांगड़े ने शुक्रवार को रायगढ़ जिले के सारंगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी

उसकी बुआ रुकमणी बाई अपने पति महावीर बंजारे के साथ मध्यप्रदेश के सिंगरौली दूधिचुआ कोलफील्ड के क्वार्टर में रहते है. उसके बुआ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.

उसके फूफा, बुआ को कफ़न दफन के लिए जांजगीर जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव ले जा रहे है.

सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस ने जांजगीर चांपा पुलिस से संपर्क किया और शव वाहन को रास्ते में रुकवा कर मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम में महिला का गला दबाकर हत्या करने की रिपोर्ट सामने आई. जिसके बाद बमनहिडीह पुलिस ने आरोपी पति महावीर बंजारे को गिरफ्तार कर सारंगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया है.

Share This Article