अंबिकापुर में 150 किलो नकली पनीर पकड़ाया

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर जिले के सागर डेयरी में 150 किलो नकली पनीर पकड़ाया है। बिशुनपुर खुर्द के डेयरी में दूध की बजाय पावडर और केमिकल्स से पनीर बनाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन, खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा।

मौके से पनीर बनाने का सामान व केमिकल जब्त कर फर्म को सील कर दिया गया है। जांच के दौरान ये भी देखने को मिला की चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी और फर्म का रजिस्ट्रेशन भी खत्म हो चुका है। खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी की गई।

बड़े पैमाने पर पनीर बना रहे थे

एसडीएम फागेश सिन्हा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी और पुलिस बल संयुक्त टीम ने बिशुनपुर खुर्द स्थित सागर डेयरी में शुक्रवार शाम छापेमारी की। टीम जब सागर डेयरी पहुंची तो वहां बड़े पैमाने पर नकली पनीर तैयार किया जा रहा था।

खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी, केमिकल मिले

जांच के दौरान टीम ने पाया कि निर्माण कार्य में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा था। परिसर में सफाई की स्थिति बेहद खराब थी और फर्म का पंजीयन भी समाप्त हो चुका था। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत फर्म को सील कर दिया।

मौके से मिले पावडर और केमिकल्स की होगी जांच

मौके पर लगभग 150 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया है। जांच के समय वहां मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम मोहित कुमार बताया, जबकि फर्म के मालिक का नाम शाहिद बताया गया है। मौके पर पनीर बनाने के लिए उपयोग में आने वाले पावडर और केमिकल्स भी मिले हैं, जिनकी जांच कराई जाएगी कि ये केमिकल प्रतिबंधित या घातक तो नहीं हैं।

दोषियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ नायब तहसीलदार और पुलिस बल भी मौजूद थे। आगे की जांच जारी है। एसडीएम फागेश सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच के बाद दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article