DJ संचालक बोले-साउंड-सिस्टम बंद होंगे तो शराब भी बंद हो: रायगढ़ में साउंड यूनियन का प्रदर्शन, कहा- धुमाल बंद होने से बेरोजगार हो जाएंगे

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मिनी स्टेडियम में हाथों में तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन किया गया और आदेश को वापस लेने की मांग की गईछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डीजे साउंड यूनियन के पदाधिकारी और सदस्यों ने सोमवार को मिनी स्टेडियम में धरना प्रदर्शन किया। डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि डीजे साउंड सिस्टम बंद होंगे, तो शराब व्यवसाय भी बंद हो। 5 सूत्रीय मा.इस दौरान डीजे साउंड यूनियन ने कहा कि साउंड और धुमाल वालों के सामानों को जब्त किया जा रहा है। राजसात कर जुर्माना लगाने की धमकी दी जा रही है।

आदेश में 55 डीबी में साउंड और धुमाल को बजाने कहा गया है, लेकिन यह संभव नहीं है क्योंकि एक बार का हार्न 90 डीबी से ज्यादा बजता है। डीजे व साउंड सिस्टम के संचालको ने नारेबाजी करते हुए जताया विरोधशराब व्यवसाय भी बंद होना चाहिए डीजे संचालकों ने विरोध जताया और इस आदेश के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उन्होंने अपने हाथों में रखे तख्ती में यह लिख रखा था कि डीजे धुमाल बंद होगा तो शराब व्यवसाय भी बंद होना चाहिए। भगवान से बड़ा क्या प्रशासन है। प्रशासन को अपना आदेश वापस लेना होगा।

उनका कहना था कि साउंड सिस्टम, धुमाल के बंद होने से कई लोग बेरोजगार हो जाएंगे।5 बिंदुओं में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया आवेदनक्या है DJ संचालकों की मांगें 1. मालवाहक वाहनों में साउंड सिस्टम लगाने की छूट दी जाए। 2. किसी भी डीजे साउंड और धुमाल वालों के खिलाफ आपराधिक धाराओं का प्रयोग न किया जाए। 3. किसी भी व्यापारी का साउंड सिस्टम को जब्त और राजसात न किया जाए। लोग बैंक लोन की मदद से व्यापार को करते हैं। यह गैर कानूनी समाग्री नहीं है। 4. 55 डीबी का 70 साल पुराना नियम में जल्द से जल्द संशोधन किया जाए। 5. साउंड बजने की वजह से किसी की मौत होने की अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Share This Article