*रतनपुर में मिली 2 महिलाओं की लाश, फैली सनसनी*

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रतनपुर बाईपास रोड पर फिर मिली 2 महिलाओं की लाश, फैली सनसनीबिलासपुर. धार्मिक नगरी रतनपुर में शनिवार सुबह फिर 2 महिलाओं की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. बाईपास रोड पर यह लाशें ठीक उसी जगह मिली है, कुछ समय पहले संदीप कहरा की हत्या हुई थी. परिस्थितियां बता रही है कि इन महिलाओं की भी हत्या की गई है. जिन्हें हत्या के बाद खैर खुण्डी पहाड़ के गड्ढे में छुपा दिया गया था.शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने महिलाओं की लाश देखी जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई.मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है, तो वहीं लाश को देखने लोगों की भी भीड़ जुटी हुई है. बताया जाता है कि बाईपास रोड निर्माण के साथ यहां बड़ी संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही आरंभ हुई है. अवैध कोयला, जुआ, सट्टा अवैध शराब के साथ देह व्यापार भी खूब फल फूल रहा है.पुलिस का ऐसा अंदेशा है कि संदीप कहरा की हत्या भी इसी वजह से हुई होगी. पुलिस अभी संदीप कहरा की हत्या की गुत्थी सुलझा भी नहीं पायी थी कि इन 2 महिलाओं की लाश मिलने से पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गई है.
हो गई महिलाओं की पहचानशुरुआती जांच में महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई थी. लेकिन चंद घंटों में ही लाश की पहचान कर ली गई है. पुलिस के मुताबिक एक महिला का नाम शोभा है जो लाल खदान बिलासपुर की रहने वाली है दूसरी अनिता है जो चिंगराज पारा बिलासपुर की रहने वाली हैं.रतनपुर पुलिस के लिए बड़ी चुनौतीरतनपुर पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती है. बाईपास रोड पर लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है. जिस कारण एक के बाद एक हत्या भी हो रही है. फिलहाल पुलिस इस अंधे कत्ल को लेकर सुराग तलाशने में जुटी हुई है. मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कॉट भी बुलाया गया

Share This Article