थाना फरसगांव, कोण्डागांव
दिनांक: 01.05.2025
फरसगांव पुलिस ने जुआ के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को “खुड़खुड़िया” नामक जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 34,000 रुपये नकद और जुआ सामग्री बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौश्लेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन, और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में की गई।
कार्रवाई का विवरण
दिनांक 30.04.2025 को फरसगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम माण्डोकीखरगांव के मेला स्थल पर कुछ व्यक्ति “खुड़खुड़िया” नामक खेल के जरिए रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी फरसगांव निरीक्षक संजय सिन्दे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम बिनेश पाण्डे, पिता स्व. सुकलु प्रसाद पाण्डे, उम्र 32 वर्ष, जाति ब्राह्मण, निवासी डोबलापारा, पोस्ट ऑफिस कुडुक, थाना कुंदई, जिला नवरंगपुर, उड़ीसा बताया।
बरामद सामग्री
आरोपी के कब्जे और फड़ से निम्नलिखित सामग्री जब्त की गई:
- नकदी: 34,000 रुपये
- जुआ सामग्री:
- 1 नग गोटा (हुकुम, पान, चिड़ी, इट्टा, मुण्डी, जंड़ी छपा हुआ)
- 1 नग परदा (हुकुम, पान, चिड़ी, इट्टा, जंड़ी, मुण्डी छपा हुआ)
- 1 नग बांस की टोकनी
- 1 नग प्लास्टिक की चटाई
उक्त सामग्री को गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक के तहत जब्त किया गया।
कानूनी कार्रवाई
आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4(क) के तहत अपराध पाए जाने पर दिनांक 30.04.2025 को रात्रि 19:30 बजे विधिवत गिरफ्तारी की गई। इसके अतिरिक्त, आरोपी द्वारा गवाहों को धमकाने और डराने की कोशिश करने पर धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को माननीय SDM कार्यालय, फरसगांव के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही:
- पुलिस अनुविभागीय अधिकारी: श्री अभिनव उपाध्याय
- थाना प्रभारी: निरीक्षक संजय सिन्दे
- अन्य सदस्य: स.उ.नि. किशोर प्रजापति, सुरेंद्र बघेल, प्र.आर. मुपेंद्र, म.प्र.आर. बीना मण्डावी, आरक्षक कृष्ण कुमार सोनवानी, घनश्याम, प्रेमलाल मरकाम, संदेश सोरी, रतीराम मण्डावी, म.आर. हेमेश्वरी शार्दुल, कौशिल्या शोरी, वितावरी पाण्डे, महन्ती कवाची, सरस्वती यादव, भानुप्रिया मरकाम