छात्र सुरक्षा दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत पालकों को 10 लाख की राशि वितरित    

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

छात्र सुरक्षा दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत पालकों को 10 लाख की राशि वितरित

बिलासपुर 16 फरवरी 2021/छात्र सुरक्षा दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत 10 छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु पश्चात् उनके पालकों को एक-एक लाख रूपये का दावा भुगतान किया गया।

कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने सभी पालकों को राशि का प्रमाण पत्र वितरित किया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया जिले के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु उपरांत उनके पालक

श्री भागीरथ सूर्यवंशी, श्री रामसिंह भैना, श्री पवन कुमार नेताम, श्री सरवन यादव, श्री टीकाराम सेवक, श्री जगदीश प्रसाद, श्रीमती शिव कुमारी, श्रीमती इतवारा बाई, श्री गेंदलाल सूर्यवंशी और श्रीमती सुशीला चतुर्वेदी को

कलेक्टर द्वारा एक-एक लाख रूपये की दावा राशि का प्रमाण पत्र दिया गया। यह राशि आरटीजीएस, एनईएफटी के माध्यम से उनके खातों में अंतरित की गई है।

Share This Article