बीजेपी विधायक के गोदाम में नकाबपोश युवक ने लगाई आग,आगजनी से लाखों का सामान जलकर हुआ ख़ाक

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिकरापारा के मन्नू चौक में देर रात किसी अज्ञात नकाब पोश युवक ने अकलतरा विधायक सौरभ सिंह के गोदाम में लगा दी ।आगजनी की घटना को अंजाम देकर अज्ञात आरोपी फरार हो गया।

आगजनी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है इस आगजनी की घटना में करीब 15 लाख के नुकसान के अंदाजा लगाया जा रहा है ।आगजनी की घटना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुँच कर आगजनी को काबू पाने का प्रयास करते रहे वही सुबह तक आगजनी में काबू पाया गया।।आगजनी की इस घटना में गोदाम में रखे लाखो रुपये का माल जल कर खाक हो गया है

वही गोदाम में आग लगाने के बाद आरोपी ने बाहर खड़ी पिकअप में भी आग लगा दी। आगजनी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी युवक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया जिसमें साफ दिख रहा है कि उक्त युवक घर मे प्रवेश कर चेहरे को ढांक कर गेट के अंदर आया ओर जिस और कैमरा लगा था उसका तार को काट कर बाहर चला गया लेकिन आगजनी की घटना को अंजाम देने वाला यह नही जानता था कि दूसरे तरफ एक और कैमरा लगा है जिसमे उसकी सारी हरकत कैद हो रही थी।।कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार विधायक सौरभ सिंह के परिवार ने इस गोदाम को बारदाने के लिए किराए में दे के रखा था ।

देर रात 3 बजे के आसपास इस आगजनी को घटना को अंजाम दिया गया है । फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी हुई है ।

Share This Article