स्व लखीराम के योगदान को याद कर देवरीखुर्द में भाजपाइयों ने दी उन्हें श्रद्धांजलि ,पूर्व मंत्री अमर ने देवरीखुर्द भाजपा कार्यालय में दीप प्रज्ज्वलित कर स्व.पिता को किया याद

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर।भाजपा के पितृ पुरुष स्व. लखीराम अग्रवाल की जयंती पर देवरीखुर्द स्थित भाजपा कार्यालय में श्रधांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में एकत्र हुए व दीप प्रज्वलित कर उन्हें योगदान को याद करते हुए चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर भाजपा के पितृ पुरुष लखीराम अग्रवाल की जयंती पूरी श्रध्दा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर अपने पिता स्व लखीराम अग्रवाल जी को श्रद्धांजलि दी

आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बीपी सिंह कहा कि स्व.अग्रवाल ने भाजपा को वटवृक्ष के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान किया। इस दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सहित भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा, पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल, दस्तगीर भाभा (लाला) ,युवा मोर्चा के रौशन सिंह, भाजपा जयरामनगर गतौरा मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर ,जिला कार्यकारिणी सदस्य युगल किशोर झा व भाजपा जयरामनगर मंडल के पदाधिकारी , युवा मोर्चा के पदाधिकारी ,महिला मोर्चा के पदाधिकारी व वार्ड क्रमांक 42 और 43 देवरी खुर्द के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This Article