रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 41 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में राज्य के कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, साथ ही विभागीय स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। सरकार के इस कदम को प्रशासनिक मशीनरी को चुस्त-दुरुस्त करने और शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
प्रमुख नियुक्तियाँ और परिवर्तन:
1. टोपेश्वर वर्मा, भा.प्र.से. (2005) को राजस्व मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
2. जनक प्रसाद पाठक, भा.प्र.से. (2007) अब विशेष सचिव, वन विभाग के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
3. शिखा राजपूत तिवारी, भा.प्र.से. (2008) को आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा और आयुक्त, आयुष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
4. प्रियंका शुक्ला, भा.प्र.से. (2009) को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है, लेकिन वे राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार संभालती रहेंगी।
5. किरण कौशल, भा.प्र.से. (2009) को मार्कफेड का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है और उन्हें नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
6. अवनीश कुमार शरण, भा.प्र.से. (2009) को आयुक्त, नगर तथा ग्राम निवेश और आयुक्त, गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
7. सुनील कुमार जैन, भा.प्र.से. (2009) को बिलासपुर संभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
8. के. डी. कुंजाम, भा.प्र.से. (2009) अब राजस्व मंडल के सदस्य के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
9. कार्तिकेय गोयल, भा.प्र.से. (2010) को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के संचालक और वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
10. सारांश मित्तर, भा.प्र.से. (2010) को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
11. पदुम सिंह एल्मा, भा.प्र.से. (2010) अब महिला एवं बाल विकास के संचालक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
12. रमेश कुमार शर्मा, भा.प्र.से. (2010) को गृह विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
13. धर्मेश कुमार साहू, भा.प्र.से. (2010) को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
14. भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र, भा.प्र.से. (2011) को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
15. जितेन्द्र कुमार शुक्ला, भा.प्र.से. (2011) को जल जीवन मिशन का मिशन संचालक नियुक्त किया गया है।
16. जन्मेजय महोबे, भा.प्र.से. (2011) को जांजगीर-चांपा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
17. रिमिजियुस एक्का, भा.प्र.से. (2011) नगरीय प्रशासन एवं विकास के संचालक बने रहेंगे।
18. रजत बंसल, भा.प्र.से. (2012) को भौमिकी तथा खनिकर्म के संचालक और छ.ग. राज्य खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
19. तारन प्रकाश सिन्हा, भा.प्र.से. (2012) को मनरेगा का आयुक्त और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
20. इफ्फत आरा, भा.प्र.से. (2012) को रायपुर संभाग का अपर संभागीय आयुक्त और दुर्ग संभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
21. दिव्या उमेश मिश्रा, भा.प्र.से. (2012) को बालोद जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
22. संजय अग्रवाल, भा.प्र.से. (2012) को बिलासपुर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
23. इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, भा.प्र.से. (2013) को खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
24. जगदीश सोनकर, भा.प्र.से. (2013) को अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध संचालक और आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
25. संतोष कुमार देवांगन, भा.प्र.से. (2013) को उच्च शिक्षा का आयुक्त और राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।
26. कुंदन कुमार, भा.प्र.से. (2014) को मुंगेली जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
27. ऋतुराज रघुवंशी, भा.प्र.से. (2014) को लोक शिक्षण का संचालक और राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद और राज्य साक्षरता मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
28. नुपूर राशि पन्ना, भा.प्र.से. (2015) को कोण्डागांव जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
29. विजय दयाराम के., भा.प्र.से. (2015) को तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण का संचालक और छ.ग. राज्य कौशल विकास अभिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
30. राहुल देव, भा.प्र.से. (2016) को कृषि का संचालक और कृषि विभाग का संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
31. दीपक कुमार अग्रवाल, भा.प्र.से. (2016) को खाद्य एवं औषधि प्रशासन का नियंत्रक नियुक्त किया है।
32. अरविन्द कुमार एक्का, भा.प्र.से. (2016) को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का संयुक्त सचिव और मुद्रण एवं लेखन सामग्री का संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
33. संतन देवी जांगड़े, भा.प्र.से. (2016) को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
34. संजय कन्नौजे, भा.प्र.से. (2016) को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
35. सुखनाथ अहिरवार, भा.प्र.से. (2016) को छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव और खेल एवं युवा कल्याण विभाग का संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
36. भगवान सिंह उइके, भा.प्र.से. (2016) को गरियाबंद जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
37. आकाश छिकारा, भा.प्र.से. (2017) को आवास एवं पर्यावरण विभाग का उप सचिव और रायपुर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
38. मयंक चतुर्वेदी, भा.प्र.से. (2017) को रायगढ़ जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
39. कुणाल दुदावत, भा.प्र.से. (2017) को दंतेवाड़ा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
40. चंद्रकांत वर्मा, भा.प्र.से. (2017) को पशु चिकित्सा सेवायें का संचालक और छ.ग. राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
41. अजय कुमार अग्रवाल, भा.प्र.से. (2019) को छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।
यह फेरबदल राज्य प्रशासन में दक्षता और प्रभावशीलता लाने के उद्देश्य से किया गया है। राज्य सरकार ने इन नियुक्तियों के माध्यम से विभिन्न विभागों और जिलों में विकास कार्यों को गति देने का लक्ष्य रखा है।

Editor In Chief