Haryana Rampal Kashyap Story; PM Narendra Modi | BJP | कौन है रामपाल, जिसे मोदी ने जूते पहनाए: गांव के व्यक्ति के ताने पर प्रण लिया, हरियाणा की BJP सांसद ने PM तक पहुंचाया – Kaithal News

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामपाल कश्यप को जूते पहनाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और पीएम से मुलाकात के बारे में बताते हुए रामपाल।

PM नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के यमुनानगर में सोमवार (14 अप्रैल) को BJP के वर्कर रामपाल को जूते पहनाए। रामपाल 14 साल से नंगे पांव थे। उन्होंने प्रण लिया था कि जब तक भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार और नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बन जाते, तब तक तक जूते नहीं पहने।

मोदी ने इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस दौरान बातचीत के दौरान पीएम ने कहा, ‘ऐसा व्रत दोबारा ना करें।’

अब ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि रामपाल कौन हैं, जिन्हें मोदी ने खुद जूते पहनाए। रामपाल ने किस वजह से प्रण लिया, किसने उन्हें पीएम से मिलाया, उनकी फैमिली में कौन-कौन हैं और भी कई ऐसे सवाल हैं…

रामपाल कश्यप जब जूते पहन रहे थे तो मोदी ने नीचे झुककर उनकी फीते बांधने में मदद की।

5वीं पास हैं रामपाल, मजदूरी करते हैं 55 साल के रामपाल ने कहा कि मैं कैथल के गांव खेड़ी गुलाम अली का रहने वाले हूं। 5वीं पास हूं और गांव में ही मजदूरी करता हूं। परिवार में पत्नी और 3 बच्चे हैं, जिनमें 2 लड़के और एक लड़की है। एक लड़के की शादी 3-4 महीने पहले हुई थी। बड़ा बेटा भी मजदूरी करता है।

40 साल से भाजपा के साथ जुड़े उन्होंने कहा कि मैं BJP से 40 सालों से जुड़ा हुआ हूं। भाजपा मजदूरों की आवाज उठाती है, इसलिए मैं इस पार्टी से जुड़ा हूं। जब मैं छोटा था तो इनेलो के नेता डॉक्टर इंद्र ने मुझे इनेलो में शामिल होने के लिए कहा था। तब मैंने उन्हें कहा कि मैं भाजपा का ही झंडा उठाऊंगा और किसी पार्टी का नहीं।

RSS में जाने की भी कोशिश की रामपाल के करीबी रिंकू शर्मा ने कहा इन्हें भाजपा में रुचि थी। इन्होंने कई बार RSS में जाने की कोशिश की, लेकिन इन्हें रास्ता नहीं मिला। छोटी उम्र से ही रामपाल भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं।

गांव के व्यक्ति ने रामपाल को ताना मारा था उन्होंने कहा कि गांव के ही व्यक्ति ने रामपाल को ताना मारा था कि न भारत और न हरियाणा में भाजपा की सरकार आएगी। यहां तक उनके विधानसभा क्षेत्र गुहला में भी भाजपा नहीं आएगी। इस पर रामपाल ने प्रण लिया कि जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की सरकार नहीं बन जाती तब तक वह पैरों में जूते नहीं डालेंगे। उन्होंने कहा कि 14 साल का वनवास श्रीराम का और 14 साल का ही वनवास रामपाल का रहा।

रेखा शर्मा ने रामपाल की वीडियो बनाकर PMO ऑफिस भेजी उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलाने पर कहा कि 7 दिन पहले चीका की ब्राह्मण धर्मशाला में BJP की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा आईं थी। वहां रामपाल की मुलाकात रेखा शर्मा से करवाई। रेखा को रामपाल के प्रण के बारे में विस्तार से बताया। इस पर रेखा शर्मा ने तुरंत रामपाल की वीडियो बनाई और PMO ऑफिस में भेजी। सोमवार को पीएम का हरियाणा का दौरा था, ऐसे में रविवार शाम 5 बजे रामपाल को PMO ऑफिस से फोन आया। उन्होंने बताया कि PM उनसे भेंट करता चाहते हैं। रिंकू ने कहा कि इसके लिए कैथल जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर का भी धन्यवाद करते हैं।

मोदी ने लिखा- इस तरह के प्रण लेने के बजाय देशहित के कार्य का प्रण लें मोदी ने रामपाल को जूते पहनाने की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा- “हरियाणा के यमुनानगर में आज कैथल के रामपाल कश्यप जी से मिलने का सौभाग्य मिला। इन्होंने 14 वर्ष पहले एक व्रत लिया था कि ‘मोदी जब तक प्रधानमंत्री नहीं बन जाते और मैं उनसे मिल नहीं लेता, तब तक जूते नहीं पहनूंगा।’ मुझे आज उनको जूते पहनाने का अवसर मिला। मैं ऐसे सभी साथियों की भावनाओं का सम्मान करता हूं, परंतु मेरा आग्रह है कि वो इस तरह के प्रण लेने के बजाय किसी सामाजिक अथवा देशहित के कार्य का प्रण लें।”

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामपाल कश्यप को कंधे पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।

Share This Article