CG Police Naxalites Encounter: सुकमा में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, तीन नक्सली मारे गए

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर शनिवार को सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई थी, जो रुक-रुककर अभी भी जारी है। इस दौरान तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।

डीआरजी को सौंपा मोर्चा

इस ऑपरेशन में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम ने मोर्चा संभाला हुआ है। मौके की गंभीरता को देखते हुए बैकअप टीम को भी रवाना कर दिया गया है। फिलहाल क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है ताकि अन्य नक्सलियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

सुरक्षाबलों की टीम ने इलाके को घेरा

सुरक्षा बलों की टीम ने इलाके को घेर लिया है और ऑपरेशन को पूरी सतर्कता के साथ अंजाम दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही तत्काल एक्शन लिया जा रहा है। बता दें करीब 400 जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है।

सुरक्षाबलों को मिला नक्सल डंप सामान

वहीं दूसरी ओर अबूझमाड इलाके में सुरक्षाबलों को तलाशी के दौरान 6 डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, और 3 बंडल बिजली वायर मिले हैं। ये सभी सामान विस्फोटकों को तैयार करने में इस्तेमाल किए जाता है। इसके अलावा मौके से 8 नक्सली वर्दियां, नक्सली साहित्य, और कई दवाइयां भी जब्त की गई हैं।

Share This Article