मार्च से बिलासपुर से उड़ान शुरू, इन रूटों पर चलेगी हवाई सेवा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मार्च से बिलासपुर से उड़ान शुरू, इन रूटों पर चलेगी हवाई सेवा

रायपुर। बिलासपुर के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिलासपुर से अगले महीने हवाई सेवा शुरू हो जायेगी।

रायपुर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डन मंत्री हरदीप पुरी ने इस बात का ऐलान किया।

बजट की खूबियों को बताने के लिए रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बिलासपुर को हम एयर कनेक्टविटी देने जा रहे हैं। इस बात का हमने निर्णय ले लिया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि…

“हमें मालूम चला कि बिलासपुर में आंदोलन चल रहा था, हमें समझ नहीं आया कि ये आंदोलन किस बात के लिए, जबकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पहले ही आश्वासन दे दिया था। मैं आज आपलोगों के बीच ये कहना चाहता हूं कि बिलासपुर हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है, हमने इस बात का निर्णय ले लिया है, 1 मार्च से बिलासपुर से उड़ान शुरू हो जायेगी”

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने प्रेस काँफ्रेंस में बिलासपुर से शुरू होने वाली उड़ान सेवा के रूट को लेकर भी बातें बतायी। उन्होंने कहा कि

“जब हम एयर कनेक्टविटी देते हैं, तो उसके रूट की प्लानिंग करते हैं, हमने ने नयी दिल्ली, प्रयागराज, जबलपुर, भोपाल और बिलासपुर का रूट बनाया है। हम चाहते हैं कि देश में इंटरनेशनल रूट भी तैयार हो, जैसे यूएस, कनाडा जाने के लिए हमें पहले सिंगापुर या दुबई जाना होता है, हम चाहते हैं कि देश में ही ऐसा रूट बने, जिसके सीधे यूएस या कनाडा की फ्लाइट देश से ही शुरू हो जाये”

Share This Article