कृषि कानूनों के विरोध में *गणतंत्र दिवस पर किसान करेंगे ट्रैक्टर परेड

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

कृषि कानूनों के विरोध में *गणतंत्र दिवस पर किसान करेंगे ट्रैक्टर परेड

बिलासपुर। तीनों काले कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर किसान देश की राजधानी में दो माह से लगातार आंदोलन कर रहे है.

जिसमे अब तक 157 लोग शहीद हो गए है। अखिल भारतीय संयुक्त किसान मौर्चा के आह्वान पर देश मे पहली बार देश का गण किसान – मजदूर गणतंत्र दिवस पर खुद परेड करने जा रहा है।

इसी कड़ी में बिलासपुर शहर में भी ट्रेक्टर रैली का आयोजन किया जा रहा है ।

आपसे आग्रह है कि किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल होकर किसानों की आवाज को मजबूत करें तथा देश को व लोकतंत्र को बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें
स्थान – नेहरू चौक से प्रारंभ होकर सत्यम चौक – पुराना बस स्टैंड – शिव टाकीज – गांधी चौक – दयालबंद – पावर हाउस – तोरबा थाना – गिरजा चौक – तारबहार चौक – अग्रसेन चौक – मगरपारा चौक – मंदिर चौक – नेहरू चौक पर आमसभा के साथ समापन

Share This Article