Bijapur Naxali Surrender news: बीजापुर में 50 नक्सलियों ने किया सरेंडर-14 पर था 68 लाख का इनाम- देखें पुरी विडियो

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

बीजापुर -छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां 50 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें कई ऐसे माओवादी शामिल हैं, जिन पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम था। यह आत्मसमर्पण बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के समक्ष किया गया।

बीजापुर में 50

नक्सलियों ने किया सरेंडर


इस साल पहली बार एक साथ 50 नक्‍सलियों के सरेंडर करने से नक्‍सली संगठन को गहरा झटका लगा है। 31 मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्‍सलियों के खत्‍म करने की डेडलाइन को लेकर सरकार तेजी से काम कर रही है। प्रदेश में लोन वर्राटू अभियान, नक्‍सली पुनर्वास नीति के तहत भी नक्‍सलियों को घर वापसी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इनामी 14 नक्सलियों समेत 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण


पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव (CG Naxal surrender) ने बताया कि यह एक बड़ी उपलब्धि है और कुछ ही देर में मीडिया को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कुछ प्रमुख कमांडर भी शामिल हैं, जो लंबे समय से सक्रिय थे।

सरकार की पुनर्वास नीति का असर

नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

इस बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पण को सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के सतत अभियान का परिणाम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जल्द ही पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें सरेंडर करने वाले नक्सलियों और उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

Share this Article