Chhattisgarh Weather: अगले 24 घंटों में 16 जिलों में लू का येलो अलर्ट, कई जिलों में भीषण गर्मी, राजधानी में तापमान 40 डिग्री के पार

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर: छत्तीसगढ़ में जोरदार गर्मी का एहसास होने लगा है। मार्च महीने में ही सूरज अपना तेवर दिखा रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के लिए रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत 16 जिलों में लू चलने की संभावना है। यहां भी तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

छतीसगढ़ के कई जिलों में भीषण गर्मी, राजधानी में तापमान 40 डिग्री के पार

शनिवार को राजनांदगांव सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। 16 मार्च को दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव, रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हल्की बारिश की संभावना है।

अगले 24 घंटों में 16 जिलों में लू का येलो अलर्ट,

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 16 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। विाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

रायपुर का कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में जोरदार गर्मी पड़ रही है। अभी से यहां का तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ है जिस कारण से सूरज की किरणें सीधे धरती में आ रही हैं। इसी कारण से दिन में जोरदार गर्मी पड़ रही है। विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में राजधानी रायपुर का तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच सकता है। शनिवार को रायपुर का मौसम अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है।

बस्तर में भी गर्मी

सरगुजा संभाग के जिलों में दिन का पारा सामान्य से अधिक है। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 5.3 डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। कई जिलों में अभी दिन में गर्मी पड़ रही है। वहीं, रात में भी ठंड का असर दिखने को मिल रहा है। हालांकि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गर्मी का एहसास होने लगा है।

Share This Article