युवा भाजपा नेताओं ने की जमकर नारेबाजी,सहायक प्राध्यापक परीक्षा में लगाया धांधली का आरोप,CM को लिखा पत्र,जांच की मांग

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने लोकसेवा आयोग को हटाए जाने की मांग की है। युवा नेताओ ने सियाम से सहायक प्राध्यापक परीक्षा में धांधली की शिकायत के दुबारा परीक्षा कराए जाने की बात कही है। इस दौरान बीजेपी युवा नेताओ ने जमकर नारेबाजी भी की।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।युवा नेताओ ने प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर सहायक प्राध्यापक परीक्षा में भारी धांधली होने का आरोप लगाया। युवा नेताओ ने कहा कि परीक्षा का दुबारा आयोजन किया जाए। साथ ही धांधली जांच के साथ आयोग के अध्यक्ष को हटाया जाए।

मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाने के बाद जिला युवा मोर्चा भाजपा अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने बताया कि 5 नवंबर को सहायक प्राध्यापक परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा परिणाम आने के बाद परीक्षार्थी वीरेंद्र आयोग को लिखित शिकायत कर बताया कि उसके पीछे का प्रतियोगी परीक्षा नही दिया। बावजूद इसके उसका चयन साक्षात्कार की सूची में शामिल हो गया। इससे जाहिर होता है कि परीक्षा में धांधली हुई है। आयोग अध्यक्ष अब मामले में लीपा पोती कर रहे है। उन्होंने कहा है कि परीक्षार्थी की तबियत खराब थी। इसलिए उसे अलग बैठकर एग्जाम लिया गया।

युवा नेता सुशांत शुक्ला ने बताया कि सहायक प्राध्यापक परीक्षा में भारी लापरवाही हुई है। सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन का पालन नही किया गया है। नियमानुसार परीक्षा आयोजन के समय वीडियोग्राफी अनिवार्य है। लेकिन आयोग ने ऐसा नही किया। हमारी मांग है कि आयोग के अध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त कर मामले की निष्पक्ष जांच हो। दोनों नेताओं ने मांग पूरी नही होने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी है।

Share This Article