मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने रचा इतिहास, संस्कृत में ली शपथ

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली के नव निर्वाचित अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण की। यह पहली बार है जब मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद की शपथ संस्कृत में ली गई है।

शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। रोहित शुक्ला ने संस्कृत में शपथ लेकर भारतीय संस्कृति और भाषा के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि संस्कृत भारत की प्राचीनतम भाषा है और इसे संरक्षित व बढ़ावा देना आवश्यक है। उनके इस निर्णय की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। उनके समर्थकों और नगरवासियों ने इसे संस्कृति संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

शपथ ग्रहण के बाद रोहित शुक्ला ने नगर के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे मुंगेली को स्वच्छ, विकसित और आदर्श नगर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह ने मुंगेली नगर के इतिहास में एक नई मिसाल कायम कर दी है।

Share This Article