महिला के सिर पर वार कर निर्मम हत्या!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

कारण अज्ञात पुलिस जांच में जुटी!

16-अक्टूबर,2020

कोरबा-(सवितर्क न्यूज़) शुक्रवार सुबह एक महिला का शव उसी के मकान में मिला है। महिला के सिर पर वार कर किसी ने उसकी हत्या कर दी। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची गई है। घटना रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एमपी नगर की है।

जानकारी के मुताबिक, एमपी नगर के ईडब्ल्यूएस क्वार्टर में रहने वाली सुमित्रा बाई (52) बिजली कंपनी में संविदा पर कर्मचारी थी। उसकी देर रात किसी ने हत्या कर दी। महिला का शव कमरे में ही पड़ा मिला है। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी पूछने गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Share This Article