हैंड्स ग्रुप द्वारा लायंस भवन एवं राजीव प्लाजा में रक्तदान शिविर का आयोजन

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

हैंड्स ग्रुप द्वारा लायंस भवन एवं राजीव प्लाजा में किया गया सफल रक्तदान शिविर का आयोजन

गणतंत्र दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व पर 26 जनवरी 2021 को लायंस भवन एवं राजीव प्लाजा बिलासपुर में हैंड्स ग्रुप द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

बिलासपुर सवितर्क न्यूज कमल दुसेजा

इस रक्तदान शिविर में अन्य विभिन्न संस्थाओं जैसे सिंधु चेतना,Round Table, राजीव प्लाजा व्यापारी संघ, लायंस क्लब एवं BNI का सहयोग प्राप्त हुआ ।

कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों के बावजूद भी इस शिविर में आम जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपना रक्तदान किया।

हैंड्स ग्रुप द्वारा लगातार 7 वर्षों से हर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया जा रहा है।

आज के रक्तदान शिविर में कुल 83 लोगों ने अपने रक्त का दान किया जो कि जरूरतमंदों के काम आएगा

एवं किसी जीवन को बचाने में सहायक होगा ।
कोरोना काल में लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान करने में कमी आई है जिसकी वजह से ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो गई है

जिसकी वजह से मरीजों को आपातकाल की स्थिति में रक्त उपलब्ध कराने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इस रक्तदान शिविर से जो रक्त एकत्रित हुआ है वह निश्चित रूप से लोगों की समस्याओं का कई हद तक निवारण करने में सहायक होगा।

Share This Article