सर्राफा कारोबारी को दुकान के अंदर मारी गोली, 26 जनवरी की सुरक्षा को अपराधियों ने दिखाया ठेंगा, मचा हड़कंप

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सर्राफा कारोबारी को दुकान के अंदर मारी गोली, 26 जनवरी की सुरक्षा को अपराधियों ने दिखाया ठेंगा, मचा हड़कंप…देखें

बिलासपुर 25 जनवरी 2021। न्यायधानी में देर शाम एक सर्राफा कारोबारी से बंदूक की नोक पर छह आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

घटना में बीच बचाव करने आये कारोबारी के हाथ में गोली लग गयी है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना सकरी थाना क्षेत्र से लगे सती श्री ज्वेलर्स दुकान की है। देर शाम पांच से छह बदमाश ज्वेलरी दुकान के अंदर घुसे और लूट करने लगे।

ज्वेलरी लूटते हुये देख जब दुकार के कारोबारी ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों में एक ने अपने पास रखी बंदूक से गोली चला दी। घटना में शराफा कारोबारी आलोक सोनी के हाथ में गोली लगी है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे है।

फिलहाल वारदात की सूचना के बाद मौके पर एसपी प्रशांत अग्रवाल सहित पुलिस के आधा अधिकारी पहुंचे हुये है। वहीं इस घटना में कारोबारी आलोक सोनी गंभीर रूप से घायल हो गये है, जिसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article