भाटापारा में 276 कर्मचारियों को नोटिस, 24 घंटे में जवाब देने का निर्देश

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिना सूचना अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी
छत्तीसगढ़ के भाटापारा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान दलों के प्रशिक्षण से बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने 276 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। सभी कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

प्रशिक्षण से अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान दलों में लगाई गई थी। द्वितीय प्रशिक्षण 13-14 फरवरी 2025 को विकासखंड मुख्यालयों में आयोजित हुआ, जिसमें:

  • बलौदाबाजार से 15 कर्मचारी
  • भाटापारा से 29 कर्मचारी
  • सिमगा से 106 कर्मचारी
  • कसडोल से 56 कर्मचारी
  • पलारी से 70 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।

सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत कार्रवाई की चेतावनी
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निर्वाचन जैसे अति संवेदनशील और महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही करना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम और छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 17(2)(3) के तहत दंडनीय है। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित किए जाने की चेतावनी दी गई है।

Share This Article