राज्य सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।

आदेश के मुताबिक जयश्री जैन को उप सचिव पद पर मुख्य सचिव के ऑफिस में जिम्मेदारी दी गई है। चंदन संजय त्रिपाठी, अपर संचालक, उच्च शिक्षा बनाए गए हैं, प्रियंका ऋषि महोबिया, अपर कलेक्टर, कोरबा बनायी गई हैं।
इनके अलावा डॉ फरिहा आलम, सीईओ जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा, रोक्तिमा यादव को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग और वन विभाग के उप सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दीपक कुमार अग्रवाल, उप सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग और तूलिका प्रजापति, सीईओ बलरामपुर-रामानुजगंज बनाई गयी हैं। इन सभी अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में 7 जनवरी को नियुक्त किया गया था।

Share This Article