जांजगीर-चांपा नगरीय निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा का दबदबा, 11 में से 6 निकायों पर जीत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

भाजपा को मिली बड़ी सफलता, कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय भी रहे प्रभावी

जांजगीर-चांपा जिले के नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 11 में से 6 निकायों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 2, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 1 और 2 निकायों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए।

नगर पालिकाओं में भाजपा का वर्चस्व
जिले की तीन नगर पालिकाओं में भाजपा ने दो पर जीत हासिल की। जांजगीर-नैला में रेखा देवा गढ़ेवाल और चांपा में प्रदीप नामदेव ने भाजपा के लिए जीत दर्ज की। अकलतरा नगर पालिका में निर्दलीय दीप्ति रोहित सारथी विजयी रहीं।

भाजपा ने 4 नगर पंचायतों में लहराया परचम
8 नगर पंचायतों में से भाजपा ने 4 पर जीत दर्ज की। राहौद में प्रतिभा शैल कश्यप, शिवरीनारायण, खरौद और नवागढ़ में अर्चना राजकुमार देवांगन ने भाजपा के पक्ष में परिणाम लाए।

कांग्रेस और बसपा को भी मिली सफलता
कांग्रेस ने बलौदा में कविता डहरिया और सारागांव में छबि सूर्यवंशी के साथ दो सीटों पर कब्जा जमाया। पामगढ़ में बसपा की गौरी छोटू जांगड़े और नरियरा में निर्दलीय राधिका सहगल ने जीत हासिल की।

पार्षद सीटों पर भी भाजपा का दबदबा
जांजगीर-नैला में भाजपा ने 15, चांपा में 19 और अकलतरा में 11 पार्षद सीटें जीतीं। नगर पंचायतों में भी भाजपा ने अधिकांश पार्षद सीटें अपने नाम कीं। सभी विजयी उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Share This Article