ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के प्रयास में हुआ हादसा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

पाली/कोरबा से शशिमोहन कोशला के साथ संवाददाता संजय यादव की ख़ास रिपोर्ट– ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के प्रयास में हुआ हादसा…
कुसमुंडा थाना अंतर्गत बरमपुर मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय मेमू लोकल की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.जानकारी के अनुसार, मेमू लोकल की चपेट में आने वाले जावेद खान और किरण कुशवाहा दोनों कुसमुंडा थाना अंतर्गत ग्राम कुचैना के रहवासी हैं. दोनों कुसमुंडा स्थित एलएंडटी कंपनी में कार्यरत थे, जो ड्यूटी के बाद वापस घर जा रहे थे. बता दें कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इससे पूर्व भी एसईसीएल कर्मियों के साथ ही स्थानीय लोग हादसों के शिकार हो चुके हैं.

Share This Article