भूपेश सरकार के खिलाफ जिला भाजपा ने आज जंगी प्रदर्शन किया सांसद गोमती साय और पूर्व आइएएस व भाजपा नेता ओपी चौधरी ने कलेक्टर का घेराव किया

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धान खरीदी मुद्दे को लेकर प्रदेश के भूपेश सरकार के खिलाफ जिला भाजपा ने आज जंगी प्रदर्शन किया

रायगढ़ सवितर्क न्यूज, महेंद्र मिश्रा

और सांसद गोमती साय और पूर्व आइएएस व भाजपा नेता ओपी चौधरी व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा के सभी पदाधिकारी और प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के साथ हजारों की संख्या में भाजपा कलेक्ट्रेट घेराव करने कलेक्टोरेट पहुंचे

जहां आंदोलन को देखते हुए पहले से पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा था और जैसे ही प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट की ओर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हे कलेक्ट्रेट से पहले बनाये गये बैरिकेट के पास रोक लिया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने यहां बनाये गये बैरिकेट को तोड़ते हुए आगे बढ़

और कलेक्ट्रेट के सामने बनाये गये एक बैरिकेट के पास पहुंच गये जहां पुलिस ने सभी को रोक लिया जिसके विरोध में कलेक्ट्रेट के सामने ही सांसद गोमती साय सहित सभी भाजपा नेता जमीन पर ही धरने पर बैठ गये और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी।

पुलिस ने सभी को मिनी स्टेडियम में बनाये गये अस्थाई जेल ले गये जहां एक एक कर भाजपा कार्यकर्ता अपना गिरफ्तारी दे रहे हैं। सांसद गोमती साय ने भी अपनी गिरफ्तारी दी है। 3.30 बजे सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तार दे चुके हैं और गिरफ्तारी देने का सिलसिला अभी जारी है।

प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से सांसद गोमती साय और पूर्व आइएएस व भाजपा नेता ओपी चौधरी व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, गुरूपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, डॉ जवाहर नायक, सुरेश गोयल, श्रीकांत सोमावार, अरूणधर दीवान, आशीष ताम्रकार, बब्बल पांडेय, कौशलेश मिश्रा , सतीश बेहरा महामंत्री, महेश साहू मंत्री, विलीस गुप्ता, बजरंग अग्रवाल, मुकेश जैन, पवन शर्मा सहित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी सहित सभी मंडलों से हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Share This Article