दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कांकेर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

कांकेर : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी बहुमत से जीत की खुशी में भाजपा जिला कांकेर द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन के नेतृत्व में शहर के पुराने बस स्टैंड पर भव्य आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटकर लोगों को जीत की बधाई दी गई।

दिल्ली की जीत, भाजपा की नीतियों पर जनता का विश्वास

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने कहा, “दिल्ली की जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, पार्टी उस पर पूरी तरह खरा उतरेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश में विजय का परचम लहरा रही है। जनता को ‘मोदी की गारंटी’ पर पूरा भरोसा है।”

उन्होंने आगे कहा कि “दिल्ली की जनता ने पिछले 10 वर्षों के कुशासन, भ्रष्टाचार और झूठ की राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया है। यह जीत केवल दिल्ली की जनता की नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है। मैं सभी जिलेवासियों को इस शानदार विजय की बधाई देता हूं।”

नगर पालिका चुनाव पर भी नजर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में मिली इस जीत को आगामी कांकेर नगर पालिका चुनाव के लिए भी शुभ संकेत बताया और विश्वास जताया कि कांकेर में भी भाजपा का परचम लहराएगा।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख नेता और कार्यकर्ता

इस अवसर पर नगर पालिका चुनाव प्रभारी अभिषेक शुक्ला, निपेंद्र पटेल, दिनेश रजक, राजेंद्र गौर, डॉ. ईश्वर सिन्हा, अशोक वलेचा, रवि तिवारी, आसिफ शेखानी, पप्पू मोटवानी, रूपेश्वर सिंह ठाकुर, जयप्रकाश गेडाम सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत के उत्साह में भाजपा जिंदाबाद, मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ जश्न मनाया और आगामी चुनावों में भी जीत का संकल्प लिया।

Share This Article