पीड़ितों ने किया खुलासा, शहर के उज्ज्वला होम में चलता है सेक्स रैकेट तो पुलिस ने दी ये सफाई

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर. शहर में पीड़ित और शोषित महिलाओं को आसरा देने के लिए उज्जवला होम्स के नाम से एक संस्था चलाई जाती है। जहां पहुंचने वाली शोषित महिलाओं का भी शोषण हो जाता है। यहां से बाहर निकली पीड़ित महिलाओं ने इस बात की लिखित में शिकायत की है। इनका कहना है कि यहां बड़े ऑर्गेनाइज ढंग से सेक्स रैकेट चलाया जाता है।

यहां पहुंचने वाली महिलाओं को जबरिया सेक्स रैकेट में शामिल होने के लिए दबाव डाला जाता है। मना करने पर उनके साथ मारपीट गाली-गलौज और हिंसक व्यवहार की जाती है। इस पूरे मामले में जब उन्होंने हिम्मत कर पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने शिकायत लिखने से भी मना कर दिया। आखिरकार जब पूरा मामला मीडिया में आया और पुलिस प्रशासन पर दबाव बना तो इस पर शिकायत दर्ज कर ली गई है।

लेकिन जांच की रफ्तार बेहद धीमी है। इन्हीं में से एक शिकायतकर्ता ने बताया कि किस तरह से उसके साथ दैहिक शोषण और अत्याचार होता था और इस मामले पर उसने उज्जवला होम्स के संचालक, कर्मचारी और कई अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां तक कि पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Share This Article