376 का आरोपी गिरफ्तार ,5 साल से शादी का झांसा देकर कर रहा था दुष्कर्म

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर। महिला संबंधी अपराध मेँ गंभीरता से कार्य करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के आदेशानुसार व अति पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया के मार्गदर्शन में तोरवा पुलिस ने 24 वर्षीय पीड़िता की लिखित शिकायत पर से ततपरता से कार्यवाही करते हुए शादी का प्रलोभन देकर 2015 से अब तक घटनास्थल आरपीएफ कॉलोनी बुधवारी मेँ शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट पर आरोपी सुनील गौतम पिता सोनपाल 25 साल झोपड़ पट्टी बुधवारी के विरुद्ध 376 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया. आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया. कार्यवाही मेँ थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के अलावा महिला प्र.आर. संगीता नेताम,आर.सत्य प्रकाश पाटले व तोरवा पुलिस के सभी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा.

Share This Article