बर्ड फ्लू ने पड़ोसी जिले में दी दस्तक, प्रदेश में एडवाइजरी जारी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

बिलासपुर । सावधान! यदि आप कुक्कुट प्रजाति के मांस खा रहे है तो सतर्क रहें हो जाईये क्योंकि पड़ोसी जिले रायगढ़ में बर्ड फ्लू का प्रकोप चल रहा है। अब तक तकरीबन 50 हजार मुर्गियों को नष्ट किया जा चुका है। जिस क्षेत्र में बर्ड फ्लू का प्रकोप है उस क्षेत्र में 10 किमी तक चिकन बेचने पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। इसके चलते जिले में भी गाइड लाइन जारी कर दी है।

असामान्य मौत होती है है विभाग को जानकारी देने कहा

ताकि सतर्क एवं सावधान रहे साथ ही विभागीय अमला को भी एक्टिव किया जा चुका है। यदि कहीं भी कुक्कुट प्रजाति में कोई भी असामान्य मौत होती है तो इसकी जानकारी तत्काल विभाग के आला अधिकारी को दी जाये। रायगढ़ जिले में दो दिन पहले बर्ड फ्लू का प्रकोप आया था। जिसके कारण संक्रमित 50 हजार मुर्गियों को नष्ट किया गया है। साथ ही आसपास के 10 किमी क्षेत्र में मुर्गी

ओड़िसा, अम्बिकापुर, बिलासपुर से होती है चूजा सप्लाई

बर्ड फ्लू ने पड़ोसी जिले में दी दस्तक

वैसे तो जिले में कई दर्जन पोल्‌टी फार्म संचालित हो रहे हैं जहां पर अलग-अलग जगहों से चूजे मंगायें जाते हैं, जिनका पालन किया जाता है। रायगढ़ में जिस पोल्टी फार्म में बर्ड फ्लू फैला है वहां ओड़िसा से चूजे की सप्लाई होती थी। बताया जा रहा है ओड़िसा से भी जिले के कई फार्म में भी चूजे की सप्लाई होती है।

प्रदेश में एडवाइजरी जारी

विभागीय अमला को भी एक्टिव किया जा चुका है।

बिक्री पर रोक लगा दी गई है। चूंकि रायगढ़ से जिले में कई चूजे लाते थे जिसका यहां पर पालन करते कर बिक्री करते हैं। ऐसे में जिले में भी बर्ड फ्लू का एडवाइजरी जारी किया गया है। यदि कहीं भी पोल्टी फार्म में कोई भी मुर्गी की असामान्य मौत होती है है विभाग को जानकारी देने कहा गया है।

Share this Article