तैयब हुसैन का पद से हटना लगभग तय, बदले में मुस्लिम समुदाय से ही नया ब्लाक अध्यक्ष बनाया जायेगा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर.पिछले दिनों बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडेय से बदसलूकी करने के मामले में ब्लाक अध्यक्ष तैयब हुसैन को प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने पद से मुक्त करने का इशारा कर दिया है एवं उच्च सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार बहुत जल्द तैयब हुसैन पर कार्यवाही के संकेत दिए जा चुके है और अतिशीघ्र उनके रिक्त स्थान पर मुस्लिम समाज से ही किसी दूसरे को बनाने के लिए नाम भी तय करने की बात सामने आ रही है।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के आगमन पर ब्लाक अध्यक्ष तैयब हुसैन ने न्यू सर्किट हाउस में नगर विधायक शैलेष पांडेय के साथ बदसलूकी की थी जिसे मुख्यमंत्री बघेल ने मामले को बड़ी गम्भीरता लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को जांच करने और गलत पाए जाने पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए थे।

Share This Article