छत्तीसगढ में बर्ड फ्लू की पुष्टि, तीन सैंपल में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

छत्तीसगढ के इस जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि, तीन सैंपल में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव

दंतेवाड़ा : जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई . जिले के बचेली में मृत पाए गए कौए के सैंपल में एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस पाए गए है .इसकी पुष्टि करते हुए उप संचालक पशुधन विभाग डॉक्टर अजमेर सिंह कुशवाह ने कहा है की मंगलवार को इलाके के सभी मुर्गे- मुर्गियों को दफनाया जायेगा .उधर बालोद जिले के गिधली में रविवार को 1000 मुर्गियों और 32 कबूतरों को दफनाया गया | इससे पहले शनिवार को बर्ड फ्लू की आशंका में यहा 10 हजार मुर्गियों को दफनाया गया था | इस क्षेत्र के घर- घर में मुर्गियों की सधन जांच की जा रही है

दंतेवाड़ा के जिले में किरंदुल और बचेली में पिछले दिनों मृत कौए मिले थे . जिनका सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया था . इसके साथ ही जंगली कबूतर, तोता, मुर्गे- मुर्गियों के भी सैंपल भेजे गए है . बचेली के वार्ड नंबर16 में 14 जनवरी को एक कौआ मारा मिला था . जिसका शव विभाग ने कब्जे में लेने के बाद सैंपल को लैब भेजा था . फ़िलहाल इसी कौए के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है . ITI बस्तर के कबूतर और जगदलपुर के पावर हाउस चौक में मृत मिले कौए के सैंपल भी पॉजिटिव है

Share This Article