अकलतरा रेलवे स्टेशन पर मिला सिर कटी लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

जांजगीर-चम्पा. जांजगीर जिला के अकलतरा रेलवे स्टेशन में आज तड़के एक युवक की लाश मिली है| शव का सिर व हाथ पैर के कुछ हिस्से शरीर से अलग थे | संभावना जताई जा रही है कि यह युवक रात में किसी घटना का शिकार हुआ है| फिलहाल जिला व रेलवे पुलिस ने शव को अकलतरा के शवगृह में सुरक्षित रखा है।

अकलतरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 में आज सुबह कुछ लोगों ने शव को देखा जिसके बाद इसकी सूचना रेलवे में दी| मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में रखा है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि युवा बंगाल के आसपास का रहने वाला है फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Share This Article