रायपुर सेंट्रल जेल में अफ्रीकी कैदी ने दी जान, ड्रग्स केस में काट रहा था सजा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

घटना के बाद जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद ड्रग्स केस के आरोपी अफ्रीकी कैदी पैट्रिक ने आत्महत्या कर ली। यह घटना जेल प्रशासन के लिए बड़ा झटका साबित हुई है।

2021 से जेल में बंद था कैदी
मिली जानकारी के अनुसार, पैट्रिक साल 2021 से ड्रग्स मामले में सजा काट रहा था। उसकी आत्महत्या के बाद जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया। इस घटना के बाद रायपुर सेंट्रल जेल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है।

जांच जारी, प्रशासन पर उठ रहे सवाल
कैदी की आत्महत्या के बाद सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Share This Article