छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 27 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनाधिकृत अनुपस्थिति के चलते 21 अन्य डॉक्टरों पर भी जांच के आदेश

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इसके साथ ही 21 अन्य चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

तीन वर्षों से अनुपस्थित थे डॉक्टर
जानकारी के अनुसार, इन चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों को तीन वर्ष से अधिक समय तक कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। यह अनुपस्थिति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम और शासन के मूलभूत नियमों का उल्लंघन मानी गई।

पक्ष रखने का दिया गया पूरा अवसर
स्वास्थ्य विभाग ने इन अधिकारियों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया। सुनवाई के दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन पर गंभीरता से विचार किया गया। इसके बाद विभाग ने यह कार्रवाई करते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं।

कठोर कदम से भेजा गया संदेश
इस कार्रवाई के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 21 अन्य अधिकारियों के खिलाफ जारी जांच से यह संकेत मिलता है कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सख्त अनुशासन लागू किया जाएगा।

Share This Article