राजनांदगांव सीट से पूर्व सांसद मधुसूदन यादव पर पार्टी ने जताया भरोसा, निगम में महापौर के साथ 3 बार पार्षद भी रह चुके,नाम के ऐलान के बाद कहा….

Rajjab Khan
3 Min Read

राजनांदगांव 26 जनवरी 2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रविवार को 10 नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। बात करे राजनांदगांव सीट की तो यहां से पार्टी ने पूर्व सीएम डाॅ.रमन सिंह के करीबी मधुसूदन यादव को महापौर का प्रत्याशी घोषित किया है। आपको बता दे राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके मधुसूदन यादव नगर निगम में पार्षद से लेकर महापौर तक की जिम्मेदारी निभा चुके है।
छत्तीसगढ़ में शहर सरकार बनाने को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है। बीजेपी ने एक दिन पहले शनिवार से अध्यक्ष और पार्षदों की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया था। इसके बाद आज रविवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने महापौर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। बात राजनांदगांव नगर निगम की मेयर सीट की करे, तो यहां से बीजेपी ने एक बार फिर पूर्व महापौर रहे मधुसूदन यादव पर अपना भरोसा जताया है। आपको बता दे मधुसूदन यादव का नाम क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में सुमार होने के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डाॅ.रमन सिंह के करीबी की गिनती में आता है।
मधुसूदन यादव की राजनीतिक सफर की बात करे तो उन्होने नगर निगम में राजनीति की शुरूवात पार्षद बनकर किया। तीन बार पार्षद रहने के साथ ही मधुसूदन यादव नगर निगम में सभापति और नेता प्रपिपक्ष के पद के बाद 6 साल तक महापौर रहकर क्षेत्र का विकास कर चुके है। यहीं वजह रही कि क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता के आधार पर मधुसूदन यादव विधायक रहने के साथ ही पार्टी ने साल 2009 में उन्हे राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा था,जिसमें उन्हे जीत मिली थी।

इसके बाद साल 2014 में पूर्व सीएम डाॅ.रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह के लिए मधुसूदन यादव ने लोकसभा चुनाव से अपने कदम पीछे करते हुए अभिषेक सिंह के चुनाव का कमान संभालकर जीत दिलायी थी। यहीं वजह है कि राजनांदगांव में डाॅ.रमन सिंह के खास करीबियोें में मधुसूदन यादव का नाम हमेशा से सुमार रहा है। ऐसे में बीजेपी ने एक बार फिर राजनांदगांव सीट से मधुसूदन यादव पर अपना भरोसा जताया है। नगर निगम में सत्ता बरकरार रखने के लिए भाजपा ने एक बार फिर मधुसूदन यादव पर भरोसा जताया है। फिलहाल अभी इस सीट से कांग्रेस ने अपना उम्मींदवार घोषित नही किया है। वहीं इस चुनाव में कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Share this Article