बिलासपुर में पूजा विधानी को भाजपा ने बनाया महापौर प्रत्याशी, पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम महापौर पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। बिलासपुर से पूजा विधानी को महापौर पद के लिए भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है।

पूजा विधानी का राजनीतिक सफर:

  • 1996 में भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की।
  • 1998 में नगर निगम बिलासपुर में पार्षद पद पर निर्वाचित हुईं।
  • दो बार भाजपा महिला मोर्चा, जिला बिलासपुर की जिला महामंत्री रहीं।
  • दो बार भाजपा महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।
  • प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
  • केन्द्रीय रेलवे बोर्ड यात्री सेवा समिति (PSC) की सदस्य रहीं।
  • जुट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (JCI) में गैर सरकारी निदेशक के रूप में कार्य किया।
  • वर्तमान में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य हैं।

भाजपा के इस निर्णय को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। पार्टी का मानना है कि पूजा विधानी के अनुभव और संगठन में लंबे समय से सक्रियता के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share This Article