कोविड अस्पताल के वार्ड बॉय को लगा कोरोना का पहला टीका, सांसद, मेयर और विधायक ने टीकाकरण के बाद की कर्मचारियों से मुलाकात

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। बिलासपुर के जिला कोविड अस्पताल में आज सुबह 11.30 बजे कोरोना का पहला टीका वार्ड ब्वाय ज्ञान भोई को लगाया गया। वहीं सिम्स में सफाई कर्मचारी नारायण और अपोलो में डॉ. वैभव को पहला टीका लगाया गया।इससे पहले बिलासपुर सांसद अरुण साव, विधायक शैलेष पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव आदि ने अस्पताल के कर्मचारियों से मुलाकात की।मालूम हो कि बिलासपुर में जिला अस्पताल, सिम्स समेत जिले के 6 सेंटरों में टीका लगाया गया है। शासन ने एक दिन में एक सेंटर को 100 वैक्सीन लगाने का आदेश दिया गया है। टीकाकरण के लिए चुनाव की तरह लाइन लगाकर खड़ा करवाया गया था। पहले लोगों के परिचय पत्र जमा करवाया गया, उसके बाद पूरा पता लिखाया गया। इस अवसर पर विधायक शैलेश पांडेय ने बताया कि जिला कोविड अस्पताल में मापदंड और निर्देशों के अनुसार टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के बाद विधायक ने कर्मचारियों से मुलाकात की।

Share This Article