आज बुध करेंगे मकर राशि में प्रवेश, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर?

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेष राशि

मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

वृषभ राशि

संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। शिक्षा के प्रयास सार्थक होंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

व्यर्थ में मन अशांत रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें ।भाई बहन से तनाव मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और उत्साहवर्धक होगी।नकारात्मक विचारों से बचें। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी परंतु मन परेशान हो सकता है। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चना दें।

कन्या राशि

कारोबार में बदलाव हो सकता है। किसी मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।रिश्तो में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं। सुबह गाय को चारा खिलाएं। कुत्ते को रोटी दें।

तुला राशि

किसी आध्यात्मिक यात्रा का योग बन सकता है। घर परिवार के कार्यों में हिस्सेदारी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन ना रहे। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सुबह बंदरों को केले हुए गुड़ चना खिलाने तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

धनु राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तो में निकटता आएगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गाय का उपचार करें।

मकर राशि

मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। शासन का सहयोग प्राप्त होगा। न्यायिक प्रक्रियाओं के लिए आज का दिन शुभ है। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

कुंभ राशि

भाई बहन के बारे में सुखद समाचार मिल सकता है।रिश्तेदार के कारण लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

मीन राशि

धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल सुखद रहेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। स्वास्थ्य और संतान के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक जोखिम से बचें। गाय को 4 रोटी में हल्दी लगाकर दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दे तो दिन अच्छा रहेगा।

Share This Article