अवैध धान खपाने वालों पर कड़ी नजर रखें – कलेक्टर
गड़बड़ी की आशंका पर तुरंत करें सूचित – पुलिस अधीक्षक

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कलेक्टर और एसपी ने किया जरहागांव धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

मुंगेली / कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बुधवार को जरहागांव धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति प्रबंधक से अब तक की कुल धान खरीदी, मिलर्स द्वारा धान उठाव की स्थिति और पंजीकृत किसानों की धान विक्रय प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों को खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष बचे पंजीकृत किसानों से समय सीमा के भीतर धान खरीदी सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी किसान अपने धान के विक्रय से वंचित न रहे

अवैध धान परिवहन पर विशेष सतर्कता

कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम और राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों और बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने कोटवारों के साथ सतत संपर्क बनाए रखने और खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि अवैध धान परिवहन की सूचना मिलने पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें त्वरित कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी प्रक्रिया के अंतिम चरण में अवैध धान खपाने के प्रयासों पर विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी गड़बड़ी की आशंका होने पर तुरंत सूचित करें।

जल्द से जल्द निराकरण के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने धान उठाव और भंडारण व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर सुनिश्चित किए जाएं।

Share This Article