दोना सागर,मोंहदा क्षेत्र के गौठान का किया गया निरीक्षण

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रतनपुर से हरीश माड़वा की ख़ास खबर

रतनपुर-गोधन नया योजना के अंतर्गत ग्राम दोना सागर, ग्राम पंचायत मोंहदा, जनपद क्षेत्र क्रमांक 12 कृषि सभा प्रतिनिधि भानु प्रताप कश्यप जनपद पंचायत कोटा ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रामावतार साहू, यू के साहू के साथ गौठान का औचक निरीक्षण किया गया. गोबर से बने वर्मी कंपोस्ट खाद एवं सुपर खाद, मादा वर्मी, महिला स्व-सहायता समूह खाद से मिलने वाले राशि की जानकारी एवं खाद बनाने की गुणवत्ता की जांच किये .पशु आहार उत्तम आहार, वाशिंग घास , दलहन तिलहन के चुनी की जानकारी दिए साथ ही घास एवं पैरा का रखरखाव व पशुपालकों को अपने ही घर में पशुपालन से दूध उत्पादन लेकर आय को बढ़ाने के संबंध में जानकारी दिए साथ ही ग्राम पंचायत के सचिव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को निर्देशित किया कि गौठान में 24 घंटा रहने वाले यादव गाय चराने वाले की रखने पर चर्चा किया। लावारिस पशु रखने राज्य सरकार को तुरंत प्रबंध करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखने की बात भी की गई।

Share This Article