बलौदाबाजार: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट करने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बलौदाबाजार पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कर समाज में भय और आतंक फैलाने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि ये युवक सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर रहे थे, जिससे समाज में दहशत का माहौल बन रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

बलौदाबाजार पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा: गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भाटापारा शहर, ग्रामीण इलाकों और बलौदाबाजार के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं. इनमें से कुछ आरोपी युवक हैं, जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच है, जबकि तीन आरोपी नाबालिग हैं.

Balodabazar Crime

इलाके में चाकू लेकर घूमने वाले गिरफ्तार

आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस: पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक धारदार हथियार जैसे चाकू, छुरी और अन्य उपकरण लेकर इलाके में घूम रहे हैं. इसके अलावा हथियारों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी तस्वीरें भी अपलोड कर रहे हैं. इन तस्वीरों के जरिए वे समाज में डर और आतंक भी फैला रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. शुक्रवार को बलौदाबाजार और भाटापारा पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Balodabazar Crime

सोशल मीडिया के चाकू के साथ फोटो शेयर करने वाले गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल मुख्य नाम:

ईश्वर यादव (21)
भूपेंद्र यादव (18)
मौसम महिलागें (19)
राकेश यादव (25)
योगेश्वर बंजारे (21)
कमल बंजारे (20)
शुभम यादव (22)
भानु वर्मा (18)
विनोद कोसले (19)

इसके अलावा तीन नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस ने इन सभी आरोपियों से पूछताछ की और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बनाई.

Balodabazar Crime

बलौदाबाजार पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

पूछताछ में खुलासा: पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, तो उन्होंने यह स्वीकार किया कि वे धारदार हथियार जैसे चाकू और छुरी रखते थे और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे इन हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर डालकर अपनी शख्सियत और ताकत का एहसास कराते थे. आरोपियों ने यह भी माना कि उनका उद्देश्य समाज में डर और भय फैलाना था, ताकि उन्हें ‘हीरो’ के रूप में देखा जाए.

युवाओं से एसपी की अपील: पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के अभियानों का उद्देश्य समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है. उनका यह भी कहना था कि पुलिस भविष्य में ऐसे मामलों में और भी कड़ी कार्रवाई करेगी. एसपी अग्रवाल ने युवाओं से अपील की कि वे इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें और सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें. इन सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, जो हथियार रखने और चलाने से संबंधित कानून है. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है.

Share This Article