CG- मेरे विद्यार्थियों मुझे माफ करना…मेरे बच्चों माफ करना, तीन पन्नों में आपबीती लिख, महिला व्याख्याता ने…खाई जहर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांजगीर 11 जनवरी 2024। महिला व्याख्याता ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। मामला जांजगीर का है, जहां महिला व्याख्याता ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट शिक्षकों के ग्रुप में डाला है, जिसमें प्राचार्य और दो अन्य सहकर्मियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला की स्थिति डॉक्टर ने सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला व्याख्याता का नाम रामा गोस्वामी है, जो फिलहाल डाईट में पदस्थ हैं। अपने सुसाइड नोड में व्याख्याता ने पूरी कहानी बतायी है। तीन पन्ने के नोट मे व्याख्याता रामा गोस्वामी ने लिखा है कि वो 22 साल से स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ है। वो पिछले दो साल से डाइट जांजगीर में पदस्थ है। आरोप हैकि जब से प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी यहां संभाली है, तभी से वो लगातार प्रताड़ित हो रहीह । पत्र में उन्होंने जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि गणेश राम साहू के लेटरहेड का दुरुपयोग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें किसी प्रकार का प्रभार नहीं दिया गाय है। प्रशिक्षण से नाम कटवाने, सीआर खराब करने का आरोप भी महिला व्याख्याता ने लगाया है। उन्होंने कहा है कि वो प्रताड़ना से इस कदर थक गयी है कि आत्महत्या को मजबूर हो गयी है। उन्होंने कहा कि वो न्याय की आस में थक चुकी है, इसलिए वो आत्महत्या जैसा कदम उठा रहीहै। महिला व्याख्याता ने आखिरी में लिखा है कि मेरे बच्चों मुझे माफ कर देना.. मेरे विद्यार्थयों मुझे माफ कर देना। महिला प्राचार्य का आरोप है कि कर्मचारियों से भी उन्हें प्रताड़ित और दुर्व्यवहार कराया जाता है। उन्होंने कहा है कि उनके नेतृत्व में हमेशा अच्छा परिणाम दिया गया, लेकन लाइब्रेरी से लेकर अन्य सुविधाएं उन्हें नहीं दी गयी।

   मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article