MP 8 जिलों में फैला बर्ड फ्लू, मुर्गियों में पुष्टि के बाद नीमच और इंदौर में चिकन मार्केट सात दिनों के लिए बंद

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोपाल।देश में बर्ड फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में तो यह 8 जिलों तक फैल चुका है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर और नीमच में चिकन मार्केट 7 दिनों तक बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही 10 किलोमीटर की परिधि में सर्विलांस करने को कहा गया है। दोनों ही जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद यह आदेश दिया गया है।

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ”इंदौर और नीच में दो केस में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, मुर्गियों के सैंपल्स दुकानों से लिए गए थे। जिलों में चिन्हांकित स्थान से 1 किलोमीटर दायरे में सभी दुकानें, चिकन मार्केट 7 दिनों के लिए तत्काल बंद कर दिए जाएं। 10 किमी की परिधि में सर्विलांस किया जाए, इसके निर्देश मैंने दिए हैं।” उधर, राज्य के पशुपालन विभाग के डायरेक्टर ने बताया कि फ्लू 8 जिलों तक फैल चुका है। उन्होंने बताया कि नीमच और इंदौर में पक्षियों में एवियन फ्लू की पुष्टि हुई है।

खरगोन जिले में भी फ्लू की पुष्टि
खरगोन के उपसंचालक पशुपालन विभाग, डॉक्टर सी के रत्नावत ने बताया कि कसरावद क्षेत्र से भेजे गए कौवे के दो और शिकरा पक्षी के एक नमूने में बर्ड फ्लू (एवियन इनफ्लुएंजा) होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि मंदसौर, इंदौर और आगर के बाद खरगोन में इसकी पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक खरगोन जिले के कसरावद, मंडलेश्वर और बेड़यिा से 23 दिसंबर से कुल 25 पक्षियों के मृत होने की सूचना मिली है, जिसमें अधिकतर कौए ही हैं। उन्होंने बताया कि पालतू पक्षियों में फिलहाल कोई समस्याएं नहीं देखी गई हैं। केवल जंगली पक्षी ही छोटे स्तर पर प्रभावित पाये गये हैं। जिले में किसी भी स्थान से बड़े स्तर पर पक्षियों की मृत्यु की सूचना नहीं है, केवल इक्का-दुक्का मामले ही सामने आ रहे हैं।इस बीच, अपर मुख्य सचिव पशुपालन जे.एन. कंसोटिया ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को बर्ड फ्लू की रोकथाम और नियंत्रण करने के उद्देश्य से दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी कलेक्टरों को पशुपालन, वन, स्वास्थ्य, स्थानीय निकाय और अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक कर किसी इमरजेन्सी से निपटने की पूर्ण तैयारी की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी को सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Share This Article