मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर ने नशे की हालत मे आरोपी हरीश पैकरा के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने प्राचार्य मनोज कुमार की कर दी हत्या आरोपी गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
6 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चिल्हाटी मे प्राचार्य मनोज चन्द्राकर हत्याकाण्ड का आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के नेतृत्व मे पकड़ा गया आरोपी को

गिरफ्तारी से बचने हेतु आरोपी महाराष्ट्र की ओर फरार हो रहा था, जिसे डोंगरगढ़ मे घेराबंदी कर पकड़ा गया

लगभग 300 सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन से मिला आरोपी का सुराग

एसीसीयू बिलासपुर, थाना सरकंडा एवं चौकी मोपका की संयुक्त कार्यवाही *मृतक द्वारा आरोपी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया जाना बना हत्या का कारण*

गिरफ्तार आरोपी का नाम
हरीश कुमार पैकरा पिता अधीन पैकरा उम्र 24 वर्ष निवासी सुभाष तालाब के पास ग्राम खम्हारडीह थाना लवन जिला बलौदाबाजार छ.ग.

विवरण
दिनांक – 26.12.2024 को हाउसिंग बोर्ड चिल्हाटी मे निवासरत् प्राचार्य मनोज कुमार चन्द्राकर के हत्या की गुत्थी सुलझाने मे बिलासपुर पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने हेतु महाराष्ट्र की ओर भाग रहा था, जिसे डोंगरगढ़ से पकड़ा गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा आरोपी के गिरफ्तारी हेतु स्वयं अपने नेतृत्व मे टीम गठित कर लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा था। आरोपी को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने मे पुलिस को सफलता मिली है। मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर के द्वारा आरोपी के साथ किए गए अप्राकृतिक कृत्य के कारण आरोपी के द्वारा हत्या करना बताया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.12.2024 को शाम करीब 05.00 बजे सूचना मिला कि हाउसिंग बोर्ड चिल्हाटी मे मकान नम्बर 39 मे 01 व्यक्ति का लाश संदिग्ध अवस्था मे पड़ा हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) स्वयं घटना स्थल पर पहुचकर एसीसीयू बिलासपुर, एफएसएल टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं स्निफर डॉग को मौके पर बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक वैज्ञानिक/तकनीकी साक्ष्य एकत्रित करने का निर्देश दिया गया। विवेचना दौरान पाया गया कि मृतक मनोज चन्द्राकर शासकीय हाई स्कूल डांेगरी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा मे प्राचार्य के पद पर पदस्थ था, जो कि लगभग 02 माह से मकान नम्बर 39 को किराया पर लेकर अपने परिवार के साथ निवास कर रहा था, जो दिनांक 19.12.2024 को परिवार सहित अपने मूल निवास बिरगहनी थाना बलौदा गया था एवं दिनांक 22.12.2024 को बैंक मे जरूरी काम होने का हवाला देकर अकेले वापस आ गया था। जिसे पड़ोसियो द्वारा अंतिम बार 24.12.2024 को शाम को देखा गया था।
प्रकरण के विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर दिनांक 24.12.2024 को संध्या मे अपने पल्सर मोटर सायकल से 01 अज्ञात व्यक्ति के साथ मकान मे आया था। इस आधार पर उक्त अज्ञात व्यक्ति के तलाश हेतु चिल्हाटी से बिलासपुर, जांजगीर चांपा, कोरबा, अंबिकापुर, रायपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे लगभग 300 सीसीटीवी कैमरो की गहनता से जांच की गयी एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किया गया।

पुलिस को मिले गोपनीय इनपुट के आधार पर आरोपी हरीश पैकरा पर संदेह होने पर हरीश पैकरा की तलाश की गयी, जो अपने सकूनत से फरार मिला। जिसे मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया।
आरोपी हरीश पैकरा ने पूछताछ मे बताया कि मृतक मनोज चन्द्राकर से हरीश पैकरा का पहचान दिनांक 23.12.2024 को रेलवे स्टेशन बिलासपुर मे हुआ था, दोनो के मध्य दोस्ती होने पर मृतक मनोज चन्द्राकर ने आरोपी हरीश पैकरा को दिनांक 24.12.2024 को अपने घर पर पार्टी करने हेतु बुलाया था। आरोपी हरीश पैकरा और मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर ग्राम चिल्हाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान नम्बर 39 मे दिनांक 24.12.2024 के रात मे चिकन खाए एवं शराब सेवन किए। मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर द्वारा नशे की हालत मे आरोपी हरीश पैकरा से अप्राकृतिक कृत्य किया गया। जिससे नाराज होकर आरोपी हरीश पैकरा मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर के किचन से रोटी बनाने के तवा से मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर के सिर पर प्राणघातक हमला कर उसकी हत्या कारित कर दिया। प्रकरण मे आरोपी हरीश पैकरा को हिरासत मे लेकर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) श्री अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) श्री उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) श्री सिध्दार्थ बघेल, थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक श्री निलेश पाण्डेय, चौकी प्रभारी मोपका उप निरीक्षक संजीव ठाकुर, उप निरीक्षक कृष्णा साहू, एसीसीयू बिलासपुर से प्र आर देवमुन पुहुप, आर बोधु राम कुम्हार, वीरेंद्र गंधर्व, अविनाश कश्यप, थाना सरकंडा से प्र आर प्रमोद सिंह, आर विवेक राय, राकेश यादव, संजीव जांगड़े एवं चौकी मोपका प्र आर रवि सैनिक, आर दीपक खांडेकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Share This Article