तेज रफ्तार एम्बुलेंस पेड़ से टकराई 1 की मौत 4 घायल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

5-अक्टूबर 2020

रायगढ़-

[सवितर्क न्यूज़] वैसे तो एम्बुलेंस हमेशा जीवन रक्षक बन कर लोगों की जान बचाती है पर रायगढ़ में हुए एक हादसे में तेज रफ्तार एम्बुलेंस अनियंत्रित हो गई, जिससे बड़ी दुर्घटना हो गई, इस हादसे में 1 बुजुर्ग की मौत हो गई, तो वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आपको बता दें ये एंबुलेंस लकवा ग्रस्त मरीज को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी इस दौरान रास्ते मे ये हादसा हुआ है।
जानकारी के मूताबिक ये घटना रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत जिंदल एयरस्ट्रिप के पास की है जंहा एम्बुलेंस अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई। इस सड़क हादसे में एंबुलेंस में सवार 5 लोगों मे 1 बुजुर्ग की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वही घटना के बाद पुलिस जाँच में जुट गई है।

Share This Article