राह चलती लड़कियों से लूट और रेप आरोपी गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई में अकेली महिलाओं को बनाता था शिकार, वारदात के बाद धमकी देकर भाग जाता था

लूट के मामले का खुलासा करती पुलिसछत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में राह चलती लड़की और महिलाओं को किडनैप कर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रेप के बाद उनसे लूटपाट करता था, फिर जान से मारने की धमकी देकर भाग जाता था। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।.डीएसपी क्राइम हेम प्रकाश नायक ने बताया कि शाम के समय सुनसान रास्ते से आने जाने वाली लड़कियों और महिलाओं के साथ रेप और लूट की वारदात हो रही थी। 15 दिसंबर 2024 को ही एक मामला जामुल थाने पहुंचा था। यहां पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वो साफ सफाई का काम करती है।

टक्कर मारकर गिरा दिया और भाग गया15 दिसंबर की शाम 6.30 बजे वो हाउसिंग बोर्ड नालंदा स्कूल के पास से काम खत्म कर साइकिल से अपने घर खेदामारा जामुल के लिए निकली थी। वो जैसे ही साइकिल से बोगदा पुलिया के पास पहुंची। इस दौरान बाइक से एक युवक आया। उसे टक्कर मारकर गिरा दिया और भाग गया।गिरने के बाद लड़की उठी और फिर साइकिल से घर जाने के लिए निकली।

वो जैसे ही सुविधा अस्पताल के आगे गोयल फटाका वाले के पास पहुंची, फिर वहीं लड़का आया और उसे धक्का देकर साइकिल से गिरा दिया।लड़की का मुंह दबाकर खेत की तरफ ले गयाजैसे ही वो गिरी लड़के ने लड़की का मुंह दबा लिया और उसे खेत की तरफ ले गया। वहां उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसका रेप किया फिर सोने की बाली और चांदी की पायल लेकर भाग गया।

जामुल पुलिस ने मामला दर्ज कर जैसे ही इसे दुर्ग एसपी के संज्ञान में लाया उन्होंने इस पर काम करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। एसीसीयू थाना प्रभारी तापेश्वर नेताम, जामुल टीआई कपिल देव पाण्डेय और भिलाई नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने टीम को लीड किया। सभी अधिकारियों ने अलग-अलग एंगल पर काम किया और आरोपी को धर दबोचा।बाइक के रंग से हुई आरोपी की पहचानलड़की ने पुलिस को जो घटना समय बताया, उस वक्त के सीसीटीवी फुटेज निकाले गए। उन्हें पता चला कि एक सिलवर रंग की बाइक से एक युवक लड़की के आगे पीछे चलता हुआ दिख रहा है।

इसके बाद पुलिस ने उस फुटेज को अपने मुखबिरी में सर्कुलेट किया।इसी बीच आरोपी की पहचान हृदेश यादव पिता सुरेश यादव (20 साल) निवासी ग्राम मुंडिया तहसील बिसौली, जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। आरोपी काफी दिनों से लेबर कैंप राम मंदिर के पीछे रावण भाठा जामुल भिलाई में किराए का मकान लेकर रह रहा था।सेक्टर 9 हॉस्पिटल के सामने भी की रेप की कोशिशआरोपी अधिकतर अपना निशाना काम वाली बाइयों को बनाता था।

जामुल की घटना के ठीक दो दिन बाद सेक्टर 9 में उसने एक काम वाली बाई के साथ रेप और लूट करने की कोशिश की। पीड़िता ने 17 दिसंबर को भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलते ही भिलाई नगर टीआई प्रशांत मिश्रा अपनी टीम के साथ पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग हॉस्पिटल सड़क 35 सेक्टर 9 पहुंचे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो झाडू पोछा का घरों में काम करती है।

शाम को वो साइकिल से सेक्टर 10 अपने घर के लिए जा रही थी।इस दौरान अचानक एक 20-22 साल का लड़का आया और उसकी साइकिल के हैंडल को झाड़ियों की तरफ मोड़ दिया। जैसे ही वो झाड़ियों के बीच गिरी उसने उसका सिर पत्थर में पटक दिया और जान से मारने की धमकी दी। जैसे ही आरोपी ने बाइक का दुष्कर्म करने की कोशिश की।उसने चींखना चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे पास रहने वाले लोग बाहर आ गए और आरोपी वहां से भाग गया। लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी सिल्वर रंग की याहमा बाइक सीजी 07 एएल 3962 से आया था। इसके बाद पुलिस ने बाइक की डिटेल पता किया और आरोपी तक पहुंची।

Share This Article