Bijapur NEWS : छिपकली वाला खाना खाने से बिगड़ी 27 बच्चों की तबीयत, कई ICU में भर्ती- जानें क्या है पूरा मामला

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजापुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां माता रुक्मिणी धनोरा बालिका आश्रम में छिपकली वाला खाना खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। रात में खाने के दौरान बच्चों को छिपकली वाला भोजन परोसा गया था। जिसको खाने से आश्रम के 27 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। वहीं आनन-फानन में बच्चों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ बच्चों का ICU में इलाज जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रात में बच्चों को जो खाना परोसा गया था उसमें छिपकली गिरी हुई थी। इसके बाद भी स्टाफ ने उसी भोजन को बच्चों को परोस दिया था। जिसे खाने के बाद अचानक बच्चों की तबीयत ख़राब होने लगी। वहीं इस पूरे मामले पर बीजापुर CMHO डॉ. बी.आर.पुजारी ने कहा कि, हमें देर रात सूचना मिली की भोजन करने के बाद उल्टी-दस्त, बुखार आने लगा। जिसके बाद हमारी टीम आश्रम पहुंची और 27 बच्चों को अस्पताल लाया गया।

बीमार बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले को लेकर मंडल संयोजक भूपति नक्का ने बताया कि,मेनू के अनुसार अण्डा, चिकन देने का था। लेकिन खाने में खीर और पनीर परोसा दिया गया। मुझे एक महीना हुआ है पद ज्वाइन किए हुए मैं आश्रमों में विजिट कर रहा हूं। फूड पॉइजनिंग बीमारी की बात सामने आ रही है। इस मामले में आश्रम प्रबंधन की लापरवाही साफ नजर आ रही है।

Share This Article