सरगुजा में बारिश के बाद कोहरा, रात के तापमान में गिरावट: बस्तर में होगी बारिश

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरगुजा संभाग के कई जिलों में बारिश के बाद बादल और धुंध छाया हुआ है।छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। सरगुजा संभाग के कई जिलों में बारिश के बाद सुबह से धुंध छाया हुआ है। मौसम साफ होने के बाद यहां फिर से ठंड बढ़ेगी। आज बस्तर संभाग के जिलों में बारिश के आसार हैं।

वहीं बाकी संभाग में मौसम ड्राई रहेगा।.रायपुर समेत राज्य के ज्यादातर इलाकों में आ रही नमी अब धीरे-धीरे कम होने लगी है। हिमालय की तराई से उत्तरी हवाओं का बहाव शुरू हो गया है। इससे रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ हो जाएगा और रात का पारा में 4 डिग्री तक गिर सकता है।

रविवार को प्रदेश में 8.9 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा।प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति।छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश के आसार बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर में बूंदाबांदी के आसार है। रविवार को जगदलपुर में बौछारें पड़ी। यहां 11.5 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।रायपुर में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा कल से रायपुर में मौसम पूरी तरह साफ होने लगेगा। रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी जिससे फिर ठंड बढ़ेगी। रविवार को सुबह बादल छाए रहे। इस वजह से मौसम ठंडा रहा।प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।सरगुजा में ऐसा रहा मौसम प्रदेश में सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से 13 डिग्री के बीच में है। रविवार को सबसे ठंडा बलरामपुर रहा। यहां रात का पारा 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सरगुजा में 9.2 डिग्री, कोरिया में 12.4 डिग्री, सूरजपुर में 12.2 डिग्री टेंपरेचर रहा। जशपुर में 16.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।बस्तर में रात का पारा सामान्य से अधिक बस्तर में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नारायणपुर में 20.1 डिग्री, दंतेवाड़ा में 21.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

Share This Article